Ration Card eKYC Online: दोस्तों, अगर आप राशन कार्ड धारक (Ration Card Holder) हैं, तो आप सभी के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से एक बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट निकल कर आ चुकी है। सरकार ने अब राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अपने Ration Card का Ration Card eKYC करवाना पूरी तरह से जरुरी (Mandatory/अनिवार्य) कर दिया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (PRO) की तरफ से आधिकारिक नोटिस जारी कर हर एक राशन कार्ड धारी व्यक्तियों से यह निवेदन किया जा रहा है कि वे जल्दी से जल्दी अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी (Ration e-KYC) पूरा करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, या आपके परिवार कोई भी सदस्य (Family Member) का Ration Card eKYC पेंडिंग रह जाता है, तो आने वाले समय में आपको और आपके परिवार के सदस्य को राशन मिलना बंद हो जाएगा और साथ ही राशन कार्ड से आपका नाम भी काट दिया जाएगा।

लेकिन अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है! इस काम के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर या डीलर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Face Authentication (चेहरा दिखाकर) के माध्यम से अपने और अपने पूरे परिवार का Ration Card e-Kyc तुरंत पूरा कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको Ration Card eKYC Online Process की पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप देंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि आपका KYC पहले से हुआ है या नहीं, इसे कैसे चेक करें।
Ration Card eKYC Overview 2026
| विवरण (Particulars) | जानकारी (Details) |
| योजना का नाम | फ्री राशन योजना / Ration Card e-KYC |
| किसके द्वारा अनिवार्य | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Government of India) |
| लाभार्थी | भारत के सभी राशन कार्ड धारक (Ration Card Holders) |
| उद्देश्य | फर्जी राशन कार्डों की पहचान करना और सही लाभार्थी को लाभ देना |
| माध्यम | ऑनलाइन (Mobile Apps के द्वारा) |
| प्रक्रिया | Face Authentication (चेहरा दिखाकर) |
| आधिकारिक वेबसाइट/ऐप | Mera eKYC App & Aadhaar Face RD Service |
राशन कार्ड ई-केवाईसी (Ration Card e-KYC) नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आप समय रहते अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आपको निम्नलिखित नुकसान का सामना करना पर सकता हैं:
- राशन मिलना बंद: आपके और आपके पूरे परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाला मुफ्त राशन मिलना बंद कर दिया जाएगा।
- नाम कटना: जिस सदस्य का Ration Card e-KYC पेंडिंग रहेगा, उसका नाम राशन कार्ड से हमेशा के लिए काट दिया जाएगा।
- सरकारी योजनाओं से वंचित: राशन कार्ड से मिलने वाले सभी बेनिफिट्स (Benefits) का लाभ आप नहीं उठा पाएंगे।
Ration Card eKYC के लिए जरूरी Apps (Download Links)
घर बैठे मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करने के लिए आपको अपने मोबाइल में दो सरकारी मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करने होंगे।
| App Name | Purpose (उद्देश्य) | Download Link |
| Aadhaar Face RD | चेहरा स्कैन (Face Scan) करने के लिए | [Google Play Store] |
| Mera eKYC | राशन कार्ड स्टेटस और केवाईसी सबमिट करने के लिए | [Google Play Store] |
नोट: सबसे पहले अपने फोन में Aadhaar Face RD ऐप को इंस्टॉल करें, उसके बाद ही Mera eKYC ऐप को Open करें ताकि कैमरा और फेस स्कैनिंग में कोई गर्बरी (Error) न आए।
Step-by-Step Process: मोबाइल से Ration Card eKYC कैसे करें?
अपने मोबाइल से राशन कार्ड का ई-केवाईसी (Ration Card e-Kyc) करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
स्टेप 1: ऐप्स इंस्टॉल (eKYC App Install) करें और परमिशन दें
- सबसे पहले Google Play Store से Aadhaar Face RD और Mera eKYC ऐप्स डाउनलोड करें।
- ‘Mera eKYC’ ऐप को Open करने पर यह आपसे कैमरा (Camera) और लोकेशन (Location) की परमिशन मांगेगा, इसे Allow कर दें।

स्टेप 2: राज्य (State) का चयन करें
- ऐप के होम पेज पर आपको Face eKYC का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

- अब आपको दो ऑप्शन दिखेंगे: Residing State (आप अभी किस राज्य में रह रहे हैं) और Home State (आपका मूल राज्य कौन सा है जहाँ का राशन कार्ड है)। अपने अनुसार राज्यों का चयन करें।
- इसके बाद Verify Location बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार नंबर और OTP वेरिफिकेशन
- अब जिस भी सदस्य का Ration Card Kyc करना है, उनका Aadhaar Number दर्ज करें और Generate OTP पर क्लिक करें।
- आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। उसे बॉक्स में भरें, कैप्चा कोड (Captcha Code) डालें और Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 4: Beneficiary Details और KYC Status चेक करें
- सबमिट करते ही आपके सामने लाभार्थी की पूरी डिटेल (Beneficiary Details) जैसे नाम, राशन कार्ड नंबर और आधार के आखिरी 4 अंक आ जाएंगे।

- यहाँ KYC Status देखें। अगर इसके सामने ‘Y’ लिखा है, तो आपका केवाईसी पहले से पूरा है, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। अगर यह जगह Blank (खाली) है, तो आपको केवाईसी करना होगा।

स्टेप 5: Face Authentication (चेहरा दिखाएं)
- स्टेटस खाली होने पर नीचे दिए गए Face eKYC बटन पर क्लिक करें।
- टर्म्स और कंसेंट (Consent) को Accept करें। इसके बाद आपका फ्रंट कैमरा ओपन हो जाएगा।
- ध्यान दें: चेहरा साफ रोशनी में होना चाहिए, चेहरे पर चश्मा या मास्क न लगा हो। कैमरे के सामने आकर अपनी आँखों को हल्के से झपकाएं (Blink करें)।

स्टेप 6: eKYC Successful
- जैसे ही ऐप आपका चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन कर लेगा, स्क्रीन पर “eKYC Status: Successfully Registered” का मैसेज आ जाएगा। आपका केवाईसी तुरंत (Instantly) अपडेट हो जाएगा।
Ration Card eKYC Status कैसे चेक करें?
आपका ई-केवाईसी (e-Kyc) सफल हुआ या नहीं, यह तुरंत चेक करने के लिए:
- दोबारा ‘Mera eKYC’ ऐप खोलें और अपना राज्य चुनें।
- अपना आधार नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें।
- अब बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) में आपके नाम के आगे KYC Status में ‘Y’ (Yes) दिखाई देगा। इसका मतलब आपका काम पक्का हो चुका है।
दोस्तों, सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम राशन वितरण प्रणाली (Smart PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए बहुत जरूरी है। इस डिजिटल इंडिया (Digital India) के दौर में अब आपको किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने मोबाइल से चेहरा दिखाकर आप 2 मिनट में अपना Ration Card eKYC पूरा कर सकते हैं। अगर आपके परिवार में भी किसी सदस्य का Kyc Pending है, तो आज ही इस प्रोसेस को पूरा कर लें ताकि आपकी सरकारी सुविधाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।
अगर आपको यह जानकारी मददगार लगी हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ WhatsApp और Facebook पर जरूर शेयर करें ताकि वे भी घर बैठे अपना केवाईसी कर सकें। किसी भी समस्या के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. राशन कार्ड ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: सरकार द्वारा समय-समय पर इसकी तारीख बढ़ाई जाती है, लेकिन असुविधा से बचने के लिए आपको तुरंत अपना eKYC पूरा कर लेना चाहिए।
Q2. क्या परिवार के सभी सदस्यों का केवाईसी करना जरूरी है?
Ans: हाँ, राशन कार्ड में जितने भी फैमिली मेंबर्स के नाम दर्ज हैं, उन सभी का अलग-अलग आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य है।
Q3. Face Authentication के समय कैमरा काम न करे तो क्या करें?
Ans: सुनिश्चित करें कि आपने प्ले स्टोर से ‘Aadhaar Face RD’ ऐप इंस्टॉल किया हुआ है और ‘Mera eKYC’ ऐप को कैमरे की परमिशन दी हुई है।
Q4. क्या इस ऐप से सभी राज्यों का राशन कार्ड केवाईसी हो सकता है?
Ans: हाँ, ऐप में भारत के लगभग सभी राज्यों (जैसे बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान आदि) का विकल्प उपलब्ध है। आप अपना ‘Home State’ चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।