UP Ration Card Online Apply 2026: घर बैठे नए राशन कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई, आ गया बिल्कुल नया तरीका!

उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों और बहनों को नमस्कार! स्वागत है आपका आपके अपने ब्लॉग SmartPDS.in पर। अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपने परिवार के लिए एक नया राशन कार्ड (UP New Ration Card) बनवाने की सोच रहे हैं, या पुराने राशन कार्ड में सुधार करवाना (Correction in Old Ration Card) चाहते हैं, तो यह पोस्ट बिल्कुल आपके लिए है। अक्सर हम लोग सोचते हैं कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे, दलालों को पैसे देने पड़ेंगे या लाइनों में लगना पड़ेगा। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है! सरकार ने UP New Ration Card Online Apply करने का नया और बेहद आसान लेटेस्ट प्रोसेस (Latest Process) शुरू कर दिया है।

UP Ration Card Online Apply 2026

आज मैं आपका डिजिटल दोस्त, आज मैं आपको बिल्कुल आसान तरीके से, स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) समझाऊंगा कि यह पूरा काम कैसे करना है।

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स (Required Documents for New Ration Card Apply)

नया राशन कार्ड का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले, आपको अपने पास कुछ जरूरी कागजात को स्कैन करके रखना होगा। ध्यान रहे कि फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें, इसलिए सभी जरुरी डॉक्युमेंट्स को पहले से तैयार रखें:

  • परिवार की मुखिया (Head of Family) की फोटो – यह साइज में 20 KB से 30 KB के बीच होनी चाहिए। (कोशिश करें कि घर की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला को ही मुखिया बनाएं)।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – पति या पत्नी में से किसी का भी चल जाएगा।
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)- मुखिया के नाम का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर – एक्टिव मोबाइल नंबर जिस पर अपडेट्स आ सकें।
  • बिजली बिल या वोटर आईडी (यदि उपलब्ध हो तो)।

UP Ration Card Online Apply 2026 – स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

नया राशन कार्ड का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कुल 7 स्टेप्स (Steps) होते हैं। सरकार के नियम के मुताबिक, आपको फॉर्म शुरू करने के 72 घंटे के भीतर इसे फाइनल लॉक करना होता है, नहीं तो आपका यह राशन कार्ड का आवेदन अपने आप Cancel हो जाता है।

स्टेप 1. ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करें

सबसे पहले आपको अपने राज्य के E-District Portal पर जाना होगा। वहां लॉगिन करने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है और विभागीय एकीकरण सेवाएं (Departmental Integration Services) वाले टैब पर क्लिक करना है। इसके अंदर आपको ‘विभागीय एकीकरण सेवा हेतु आवेदन करें’ का विकल्प मिलेगा।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 1

स्टेप 2. अपना राशन कोटा (Available Balance) चेक करें

जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे, आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जहां आपका Available Balance दिखेगा। यह आपका राशन कोटा होता है। उदाहरण के लिए, अगर वहां ‘4’ लिखा है, तो इसका मतलब है कि आप 4 नए राशन कार्ड अप्लाई या करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद आपको बीच वाले टैब Apply for Integrated Service पर क्लिक करना है।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_

स्टेप 3. Food and Civil Supplies विभाग को चुनें

अब आपके सामने कई सारे विभागों की लिस्ट आ जायेंगे। इसमें से आपको तीसरे नंबर वाले ऑप्शन Food and Civil Supplies – Ration Card पर क्लिक करना है। इसके बाद कॉर्नर पर दिख रहे NFSA (NFSA 3.0) लिंक पर जाकर 0.3 NFSA वाले पॉइंट को सेलेक्ट करना है।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 3

स्टेप 4. क्षेत्र विवरण और आय प्रमाण पत्र भरें

अब लेफ्ट साइड में एक टेबल खुलेगी, जहां आपको नया आवेदन (पात्र गृहस्थी)’ पर क्लिक करना है।

  • यहाँ सबसे पहले अपना जिला (District) और अपना क्षेत्र (ग्रामीण/Rural या शहरी/Urban) चुनें।
  • इसके बाद अपने Income Certificate का आवेदन नंबर और सर्टिफिकेट नंबर डालकर आगे बढ़ें।
  • अगले पेज पर अपने विकास खंड (Block), ग्राम पंचायत और राशन कोटेदार (Ration Dealer) का नाम सेलेक्ट करें।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 4

स्टेप 5. परिवार के मुखिया का विवरण (Head of Family Details)

यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है, इसे बहुत ध्यान से भरें:-

  • मुखिया कौन बनेगा – अगर घर में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला है, तो उन्हें ही मुखिया चुनें (श्रीमती सेलेक्ट करें)। अगर महिला नहीं है, परिवार में महिला सदस्य नहीं रहने पर ही पुरुष को मुखिया बनाएं।
  • नाम – मुखिया का नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में आधार कार्ड के अनुसार (As per Aadhaar) बिल्कुल सही-सही भरें। स्पेलिंग मिस्टेक होने पर बाद में आधार सीडिंग होने में दिक्कत हो सकती है।
  • इसके बाद मुखिया की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, व्यवसाय (जैसे- गृहणी/Agriculture), गैस और बिजली कनेक्शन की स्थिति भरें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें। यहाँ मुखिया को जोड़ने का कारण (जैसे- शादी होना या परिवार का विभाजन) भी सेलेक्ट करना होगा।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 1

स्टेप 6. वर्तमान पता और परिवार के सदस्यों को जोड़ें (Add Members)

  • Address – अपना मौजूदा पता भरें। अगर आपका परमानेंट एड्रेस भी वही है, तो टिक बॉक्स पर क्लिक करके सेव कर लें।
  • Add Family Members – अब परिवार के अन्य सदस्यों (जैसे पति या बच्चों) को जोड़ने के लिए नए परिवार का सदस्य जोड़ें’ बटन पर क्लिक करें। उनका नाम, आधार डिटेल्स और मुखिया से संबंध डालकर ‘सदस्य जोड़ें’ पर क्लिक करते जाएं। ध्यान रखें, अन्य सदस्यों की वार्षिक आय में ‘0’ (शून्य) ही भरें, ताकि आपकी टोटल इनकम लिमिट पार न हो।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 1

स्टेप 7. बैंक डिटेल्स और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें

  • Bank Details – मुखिया का बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच और IFSC कोड सही-सही भरें।
  • Photo & Document Upload – यहाँ मुखिया की फोटो अपलोड करें। इसके बाद बैंक पासबुक और आधार कार्ड की स्कैन कॉपी JPEG अपलोड करें।
  • NFSA Criteria – यहाँ कुछ ‘हाँ’ या ‘ना’ वाले सवाल पूछे जाएंगे जैसे- क्या आपके पास कार है, ट्रैक्टर है, या आप इनकम टैक्स देते हैं? अपनी स्थिति के अनुसार ‘ना’ या ‘हाँ’ पर टिक करें और सुरक्षित करें।

नया राशन कार्ड कैसे बनाएं_How to Apply A New Ration Card_ 1

फाइनल लॉक (Final Lock) और पावती रसीद कैसे निकालें?

सब कुछ सही-सही भरने के बाद आपके सामने Draft Copy आ जाएगी। पूरी डिटेल को एक बार अच्छे से चेक कर लें।

  1. सब सही होने पर Final Lock बटन पर क्लिक करें। (याद रखें, फाइनल लॉक होने के बाद आप कोई सुधार नहीं कर पाएंगे)।
  2. फाइनल लॉक करने के बाद कभी-कभी सर्वर की वजह से पेज बैक हो जाता है, तो घबराएं नहीं। आपका कोटा बैलेंस एक कम हो जाएगा, जिसका मतलब है फॉर्म जमा हो चुका है।
  3. अब दोबारा लॉगिन करके राशन कार्ड पावती रसीद (Ration Card Acknowledgment Receipt) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपना जिला और राशन कार्ड नंबर डालकर सर्च करें। आपकी रसीद स्क्रीन पर आ जाएगी। इसका प्रिंट आउट (Print Out) निकाल कर रख लें।

काम की बात – इस प्रिंट आउट रसीद को अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स की हार्ड कॉपी के साथ अपने नजदीकी सप्लाई ऑफिस (Supply Office) या अपने राशन कोटेदार के पास जमा कर दें। कुछ ही दिनों में आपका राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा!

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

कार्य (Action) लिंक (Link)
Official E-District Portal यहाँ क्लिक करें
Ration Card Status Check यहाँ क्लिक करें
NFSA Official Website यहाँ क्लिक करें 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की फीस कितनी है?

Ans. सरकारी पोर्टल पर इसकी फीस बहुत ही कम (नाममात्र) होती है। यदि आप सीएससी (CSC) सेंटर से करवाते हैं, तो वह थोड़ा सर्विस चार्ज ले सकते हैं।

Q2. नया राशन कार्ड बनने में कितने दिन का समय लगता है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने और हार्ड कॉपी जमा करने के बाद, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर 15 से 30 दिनों का समय लगता है।

Q3. क्या हम बिना आय प्रमाण पत्र के राशन कार्ड बनवा सकते हैं?

Ans. नहीं, नए राशन कार्ड (विशेषकर पात्र गृहस्थी या अंत्योदय) के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अनिवार्य है।

Q4. फॉर्म भरने के बाद ‘फाइनल लॉक’ करना क्यों जरूरी है?

Ans. जब तक आप फॉर्म को फाइनल लॉक नहीं करेंगे, तब तक आपका आवेदन संबंधित अधिकारी के पास जांच के लिए नहीं पहुंचेगा और 72 घंटे बाद अपने आप कैंसिल हो जाएगा।

तो दोस्तों, यह था नए राशन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने का बिल्कुल लेटेस्ट और आसान तरीका। उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि बिना किसी एजेंट के चक्कर काटे आप खुद भी यह काम आसानी से कर सकते हैं।

अगर आपको फॉर्म भरते समय कोई भी दिक्कत आ रही है, या आपका कोई सवाल है, तो नीचे Comment Box में जरूर पूछें। आपका यह दोस्त आपकी पूरी मदद करेगा! इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी इसका फायदा उठा सकें।

ऐसी ही काम की और आसान जानकारियों के लिए SmartPDS.in को बुकमार्क करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Comment