Bihar Ration Card Cancelled List 2026: बिहार में लाखों राशन कार्ड हुए रद्द! ‘Cancelled by SDM’ का क्या है मतलब? अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

हैलो दोस्तों! आपके अपने पसंदीदा ब्लॉग SmartPDS.in पर आपका एक बार फिर से बहुत-बहुत स्वागत है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और राशन कार्ड (Ration Card) का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत चौकाने वाली और जरूरी है। आजकल बिहार में लाखों राशन कार्ड धारकों के साथ एक बड़ी समस्या आ रही है। जब लोग राशन कार्ड से राशन लाने जा रहे हैं तो राशन डीलर उन्हें ये कहकर भगा दे रहा है की आपका राशन कार्ड बंद हो गया है या नाम कट गया, जब आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करते हैं, तो आपको नीचे लाल अक्षरों में लिखा आ रहा है: “Ration Card Found Cancelled by SDM”

हाँ दोस्तों, बिहार सरकार के आदेश पर बड़े पैमाने पर अपात्र (Ineligible) लोगों के राशन कार्ड को रद्द किए जा रहे हैं। अगर आपके मन में भी यह डर है कि कहीं आपका राशन कार्ड तो बंद नहीं हो गया, या फिर यह नाम क्यों कट रहा है, तो घबराइए मत! आपका यह डिजिटल दोस्त आज आपको बहुत ही आसान भाषा में सब कुछ समझाएगा कि राशन कार्ड क्यों रद्द हो रहे हैं, राशन कार्ड से नाम क्यूँ कट रहें है और आप अपना राशन कार्ड का स्टेटस घर बैठे मोबाइल से कैसे चेक कर सकते हैं।

आखिर क्यों रद्द हो रहे हैं राशन कार्ड?

दोस्तों, बिहार सरकार ने राशन कार्ड की लिस्ट से ऐसे लोगों को हटाना शुरू कर दिया है जो असल में गरीब नहीं हैं या जो सरकार के नियमों में फिट नहीं बैठते। मुख्य रूप से इन 3 कारणों से राशन कार्ड रद्द (Cancel) किए जा रहे हैं:

  1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी: जो किसान भाई सरकार से सालाना ₹6000 (यानी ₹2000 की किस्तें) पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJNA) के रूप में लाभ ले रहे हैं और उनके पास अच्छी-खासी जमीन है, उनके पूरे परिवार का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा है।
  2. Income Tax Payers (आयकर दाता): अगर आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति नौकरी या बिजनेस की वजह से Income Tax (आयकर) भरता है, तो उनका नाम भी Ration Card की लिस्ट से हटाया जा रहा है।
  3. फोर व्हीलर (Four Wheeler) वाले परिवार: जिन परिवारों के घर में चार चक्का गाड़ी (कार, ट्रैक्टर या कमर्शियल गाड़ी) है, उन्हें भी इस Ration Card की लिस्ट से बाहर किया जा रहा है।

राहत की बात: जिन लोगों के स्टेटस में “No Record Found” या सामान्य एक्टिव स्टेटस दिख रहा है, उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें पहले की तरह राशन मिलता रहेगा।

राशन कार्ड का Status ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)

अपना राशन कार्ड एक्टिव है या रद्द हो गया है, इसे चेक करने का तरीका बहुत ही आसान है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर जाकर राशन कार्ड डिटेल्स (Ration Card Details) या सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब अपने District (जिले) का चुनाव करें।
  • स्टेप 4: अपना 20 या 21 अंकों का Ration Card Number बॉक्स में भरें। (ध्यान दें: यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं और कार्ड नंबर 21 अंक का है, तो सर्च करते समय 9वां अंक छोड़कर केवल 20 अंक ही डालें। ग्रामीण क्षेत्र वाले पूरा नंबर डालें)
  • स्टेप 5: इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें। आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम और नीचे आपका फाइनल स्टेटस (Status) दिख जाएगा।

राशन कार्ड स्टेटस गाइड (Quick Summary Table)

स्टेटस में क्या लिखा है? (Status Message) इसका क्या मतलब है? (What it Means) आपको क्या करना होगा? (Action Required)
Active / Members Name Showing आपका राशन कार्ड बिल्कुल सही सलामत है। कुछ नहीं करना, राशन मिलता रहेगा।
No Record Found आपका डेटा सुरक्षित है या कोई तकनीकी गड़बड़ी है। घबराएं नहीं, दोबारा चेक करें।
Cancelled by SDM सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) द्वारा आपका कार्ड रद्द कर दिया गया है। दोबारा नया आवेदन करना होगा (यदि पात्र हैं)।

जिनका राशन कार्ड रद्द हो गया, वो अब क्या करें?

अगर आपका राशन कार्ड सच में रद्द हो गया है और आपको लगता है कि आप गरीब परिवार से हैं और आपके पास न तो गाड़ी है और न ही आप टैक्स भरते हैं, तो निराश न हों।

बिहार में बहुत जल्द New Ration Card Online Apply की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने वाली है। जब नया आवेदन शुरू होगा, तब आप इनकम टैक्स पेयर और पीएम किसान के नियमों को ध्यान में रखकर, सही दस्तावेजों के साथ दोबारा फ्रेश ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सही पाए जाने पर आपको नए राशन कार्ड का अप्रूवल (Approval) मिल जाएगा। नया राशन कार्ड कब से अप्लाई होगा ये जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर जुड़े रहें।

तो दोस्तों, यह थी बिहार राशन कार्ड रद्द होने और उसे चेक करने की पूरी और सच्ची जानकारी। डिजिटल इंडिया के इस दौर में दलालों के चक्कर में पड़ने के बजाय, आज ही अपने मोबाइल से अपना स्टेटस खुद चेक करें।

क्या आपका राशन कार्ड सुरक्षित है या ‘Cancelled by SDM’ दिखा रहा है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं ताकि हम आपकी आगे की मदद कर सकें। अगर यह जानकारी आपके काम की लगी हो, तो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इसे WhatsApp ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपना स्टेटस समय रहते चेक कर सकें। ऐसी ही सरकारी योजनाओं के सही अपडेट्स के लिए SmartPDS.in पर आते रहिएगा। धन्यवाद, जय हिन्द!

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. ‘Cancelled by SDM’ का क्या मतलब होता है?

Ans: इसका मतलब है कि आपके क्षेत्र के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (उपविभागीय मजिस्ट्रेट) यानी अनुमंडल अधिकारी द्वारा आपके राशन कार्ड को नियमों के उल्लंघन या अपात्र होने के कारण रद्द कर दिया गया है।

Q2. क्या पीएम किसान योजना का लाभ लेने वालों का राशन कार्ड सच में कट रहा है?

Ans: हाँ, बिहार में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले संपन्न परिवारों के राशन कार्ड को लिस्ट से हटाया गया है।

Q3. राशन कार्ड चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?

Ans: बिहार में राशन कार्ड चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in है।

Q4. राशन कार्ड रद्द होने के बाद क्या दोबारा आवेदन किया जा सकता है?

Ans: जी हाँ, यदि आप सरकार के पात्रता नियमों को पूरा करते हैं, तो नए पोर्टल के खुलने पर आप दोबारा नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

6 thoughts on “Bihar Ration Card Cancelled List 2026: बिहार में लाखों राशन कार्ड हुए रद्द! ‘Cancelled by SDM’ का क्या है मतलब? अपना स्टेटस ऐसे चेक करें”

  1. Q1. ‘Cancelled by SDM’ का क्या मतलब होता है?

    Ans: इसका मतलब है कि आपके क्षेत्र के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (उपविभागीय मजिस्ट्रेट) यानी अनुमंडल अधिकारी द्वारा आपके राशन कार्ड को नियमों के उल्लंघन या अपात्र होने के कारण रद्द कर दिया गया है।

    Sab ke sab chamche baithe hai jiske pas four veeler vehicle hai tractor hai jyada jamin hai wohi vyakti RATION LENE KA HAKDAR HAI

    Govt. paisa deta hai sarkari noukri karne balo Ration card office me kam karne balo sahi se noukari karo na jo ration ka hakdar hai usko ration do na office me baithe baithe order chalate ho garib logo ka ration me se name kat te ho or amir logo ka ration card rakhte ho chhee chee chee….

    Reply
  2. Mera ration card abhi tak nahin bana hai.2march 2024 se form jama hai. Sdm offce jane par.kaha jata hai ki abhi naya rationcard nahin ban taha hai

    Reply
    • Apka application reject ho gaya hoga, mera suggestion hai ki aapko Sahyog Shivir ka sahayta lena chahiye usse apka ration card jarur ban jayega, sahyog Shivir ke liye mere dusre post ko padhe

      Reply

Leave a Comment