Jharkhand Ration Card New Rules 2026: पेंडिंग राशन कार्ड और नाम जोड़ने का आया नया नियम, अब डीलर के पास जाना होगा जरूरी!

हेलो झारखण्ड के दोस्तों! SmartPDS.in पर आपका एक बार फिर से दिल से स्वागत है। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और आपने पहले एक नए राशन कार्ड (New Ration Card) के लिए अप्लाई किया है, या फिर अपने राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने (Add New Member) के लिए फॉर्म भरा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सर, हमने ऑनलाइन के माध्यम से महीनों पहले नया राशन कार्ड बनने के लिए आवेदन किया था या अपने बच्चे या किसी अन्य सदस्य का का नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह अभी तक ऑनलाइन में Pending दिखा रहा है, अप्रूव (Approve) नहीं हो रहा है।

Jharkhand Ration Card New Rules 2026

झारखंड सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग (आहार झारखंड) ने राशन कार्ड के लिए एक बिल्कुल नया नियम और लेटेस्ट प्रोसेस (Latest Process) Smart PDS Distribution लागू कर दिया है। जब तक यह काम आप नहीं करेंगे, तब तक न तो नया राशन कार्ड आपका बनेगा और न ही आपके राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जुड़ेगा। आइए आपका डिजिटल दोस्त आपको आपकी ही आसान भाषा में समझाएगा की अब आपको क्या करना चाहिए। आपका नया राशन कार्ड कैसे बनेगा, और आपके राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जुड़ेगा।

क्या है झारखंड राशन कार्ड का नया नियम (Ration Card New Update)?

झारखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट (Aahar Jharkhand) पर एक महत्वपूर्ण Notice जारी की गई है। इस नए नियम के दो सबसे बड़े पॉइंट्स नीचे दिए गए हैं:

पुराने राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है

अगर आपके पास पहले से राशन कार्ड है, तो आपको परिवार के सभी सदस्यों का e-KYC कराना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी राशन डीलर (Ration Dealer) के पास जाना होगा या आप ऑनलाइन के माध्यम भी खुद से अपने मोबाइल से कर सकते है। राशन डीलर के यहाँ आपको e-POS Machine में फिंगरप्रिंट लगाकर अपने राशन कार्ड नंबर के जरिये से e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। e-KYC की प्रक्रिया नहीं करने पर राशन मिलना बंद हो सकता है या नाम कट सकता है।

नए आवेदन और नाम जोड़ने (Pending Status) के लिए नया नियम

नए राशन कार्ड के लिए यह सबसे जरूरी अपडेट है! यदि आपका नया राशन कार्ड का आवेदन (New Ration Card Application) या नाम जोड़ने का रिक्वेस्ट ब्लॉक या जिला स्तर पर लंबित (Pending) दिखा रहा है, तो उसका अप्रूवल अब सीधे ऑनलाइन नहीं होगा।

  • जब आपने नया राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो आपको आवेदन करते समय जो पर्ची या रसीद मिली थी, उसे संभाल कर रखना है।
  • उस राशन कार्ड के रसीद के ऊपर एक पंजीकरण संख्या (Acknowledgment Number / आवेदन संख्या) लिखी होती है।
  • आपको उस पर्ची को लेकर अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा।
  • राशन डीलर आपकी उसी पावती रसीद (Acknowledgment Slip) के नंबर को अपनी e-POS मशीन में डालेगा और वहां आपका e-KYC करेगा।

काम की बात: सरकार ने साफ-साफ कह दिया है कि राशन कार्ड के आवेदन में e-KYC पूर्ण होने के उपरांत ही संबंधित आवेदन स्वीकृत (Approve) किया जाएगा। यानी जब तक आप राशन डीलर के पास जाकर अंगूठा नहीं लगाएंगे, तब तक आपका पेंडिंग स्टेटस अप्रूव नहीं होगा।

Jharkhand Smart PDS Distribution System

आसान शब्दों में समझें: अब आपको क्या करना है

आपना झारखण्ड के लिए नया राशन कार्ड अप्लाई किया था, अगर आपका भी राशन कार्ड का काम अटका हुआ है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  1. रसीद ढूंढें – सबसे पहले राशन कार्ड का आवेदन ऑनलाइन करते समय जो आपको पावती रसीद (Acknowledgment Receipt) मिली to उस पावती रसीद को निकालें।
  2. राशन डीलर के पास जाएं – उस राशन कार्ड रसीद को लेकर अपने राशन डीलर के पास जाएं, जिस राशन डीलर का नाम आपने फॉर्म में भरा है।
  3. POS मशीन से e-KYC कराएं – राशन डीलर से कहें कि आपका राशन कार्ड का आवेदन पेंडिंग है और Acknowledgment Number के जरिए e-KYC करना है।
  4. फिंगरप्रिंट लगाएं – POS मशीन पर अपना अंगूठा या उंगली लगाकर e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करें।
  5. ऑटोमेटिक अप्रूवल – जैसे ही नए राशन कार्ड के लिए आप राशन डीलर के पास आपकी ई-केवाईसी पूरी होगी, आपका राशन कार्ड का आवेदन का प्रोसेस आगे बढ़ जाएगा और ब्लॉक या जिला स्तर से आपका राशन कार्ड तुरंत पास (Approve) कर दिया जाएगा।

एक नजर में जरूरी बातें (Quick Overview)

स्थिति (Status) क्या करना होगा? (What to do?) कहाँ जाना होगा? (Where to go?)
पुराना राशन कार्ड है राशन कार्ड नंबर से e-KYC कराएं नजदीकी राशन डीलर के पास
नया कार्ड पेंडिंग है Acknowledgment Number से e-KYC कराएं नजदीकी राशन डीलर के पास
नाम जोड़ना पेंडिंग है आवेदन संख्या (Slip) से e-KYC कराएं नजदीकी राशन डीलर के पास

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

कार्य (Action) लिंक (Link)
Aahar Jharkhand Official Website यहाँ क्लिक करें
Check Ration Card Status Online यहाँ क्लिक करें
Find Your Nearest Ration Dealer यहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. मेरा नया राशन कार्ड 3 महीने से पेंडिंग है, क्या वह इस नियम से पास हो जाएगा?

Ans. हाँ, बिल्कुल! आपका आवेदन इसलिए पेंडिंग है क्योंकि आपकी e-KYC नहीं हुई है। आप अपनी आवेदन पर्ची लेकर डीलर के पास जाएं और केवाईसी करवाएं, आपका कार्ड तुरंत अप्रूव हो जाएगा।

Q2. क्या नाम जोड़ने के लिए बच्चे का डीलर के पास जाना जरूरी है?

Ans. जिसका भी नाम जोड़ने के लिए आवेदन पेंडिंग है, उनका e-POS मशीन पर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन होना जरूरी है। इसलिए आवेदनकर्ता को डीलर के पास जाना होगा।

Q3. अगर ऑनलाइन रसीद खो गई है तो Acknowledgment Number कैसे मिलेगा?

Ans. आप आहार झारखंड की वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक कर सकते हैं, वहां आपको यह नंबर मिल जाएगा।

Q4. डीलर के पास e-KYC कराने की कोई फीस लगती है क्या?

Ans. नहीं, राशन डीलर के पास जाकर e-KYC कराने का यह प्रोसेस पूरी तरह से फ्री (Free) है। इसके लिए कोई पैसे नहीं देने होते हैं।

तो दोस्तों, झारखंड सरकार का यह नया नियम राशन कार्ड की कालाबाजारी को रोकने और सही लोगों तक राशन का लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। अगर आपका या आपके किसी रिश्तेदार का नया राशन कार्ड (Jharkhand New Ration Card Application) का काम अटका हुआ है, तो बिना देर किए अपनी पंजीकरण पर्ची उठाइए और अपने राशन डीलर के पास जाकर इस प्रोसेस को पूरा कर लीजिए।

उम्मीद है कि आपके दोस्त द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अच्छे से समझ आ गई होगी। अगर अभी भी मन में कोई उलझन या सवाल हो, तो नीचे Comment Box में जरूर लिखें, मैं आपकी पूरी मदद करूँगा। इस जरूरी जानकारी को अपने वॉट्सऐप ग्रुप्स और दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें ताकि किसी का राशन बंद न हो।

ऐसी ही सटीक और काम की खबरों के लिए SmartPDS.in पर आते रहिएगा। अपना ख्याल रखें, धन्यवाद!

Leave a Comment