हम अपने बिहार के भाइयों का उनके पसंदीदा ब्लॉग SmartPDS.in पर आपका एक बार फिर से बहुत-बहुत स्वागत है। अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपने कुछ समय पहले नया राशन कार्ड (New Ration Card Apply) बनवाने के लिए ऑनलाइन (Bihar RCSM Portal) आवेदन किया था, तो आज की यह जानकारी आपके लिए बहुत ख़ास होने वाली है। आजकल बिहार के दोस्तों का ढेरों कमेंट और WhatsApp पर मैसेज आ रहे हैं। सब का एक ही रोना है- “सर, RC ऑनलाइन (RC Online) पोर्टल पर मेरा राशन कार्ड ‘Generated by SDO’ दिखा रहा था, लेकिन जब डीलर के पास जाते हैं तो वह कहता है कि आपका नाम लिस्ट में है ही नहीं! हमें राशन भी नहीं मिल रहा है।”

अगर आपका आवेदन भी अभी तक ‘Under Process’ (पेंडिंग) है या राशन कार्ड बनने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा है, तो घबराने की जरुरत नहीं है, आपका डिजिटल दोस्त आपको बिल्कुल अपने अंदाज में आसान भाषा में समझाएगा कि आखिर बिहार में राशन कार्ड पोर्टल के साथ क्या चल रहा है, नया Smart PDS Bihar पोर्टल क्या है, और आपको राशन कार्ड से राशन लेने के लिए अब क्या करना होगा।
आखिर क्यों अटक गया है बिहार राशन कार्ड का काम?
बिहार में पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर RC Online पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड के नए आवेदन लिए जाते थे। लेकिन अगर आप अभी इस Bihar RCSM पोर्टल को खोलेंगे, तो Bihar RCSM वेबसाइट तो खुल जाएगी पर लॉगिन नहीं होगा।
असल में, बिहार सरकार अब पूरे राशन कार्ड सिस्टम को हाईटेक करने जा रही है। बिहार में Smart PDS 2.0 (Smart Food Security System 2.0) को लागू किया जा रहा है। इसी नए पोर्टल के डेवलपमेंट और Integration के काम की वजह से पुराना RC Online पोर्टल फिलहाल काम करना बंद है। सरकार ने कहा था कि यह काम जल्द पूरा हो जाएगा, लेकिन माइग्रेशन अथवा डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है।
जिनका राशन कार्ड बन गया (Status: Generated), उन्हें राशन क्यों नहीं मिल रहा?
अगर आपके राशन कार्ड के स्टेटस में राशन कार्ड स्वीकृत (Approve) दिख रहा था, तो आपका राशन कार्ड Approved हो चुका है, लेकिन न तो आपको राशन कार्ड नंबर मिला है और न ही अनाज, तो इसकी मुख्य वजह यह है:
- डेटा अपलोडिंग बाकी है: आपका राशन कार्ड SDO स्तर से तो पास हो चुका है, लेकिन पुराने पोर्टल का डेटा अभी नए Smart PDS 2.0 सर्वर पर पूरी तरह अपलोड नहीं हुआ है।
- डीलर की POS मशीन में नहीं दिख रहा है: जब तक यह डेटा नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के मुख्य सर्वर और राशन डीलर की e-POS मशीन से लिंक नहीं होगा, तब तक डीलर के पास आपका आधार नंबर डालने पर कोई डिटेल्स नहीं दिखाई देगा।
- यह समस्या सबके साथ है: सोशल मीडिया और हमारे ब्लॉग पर आए मैसेजेस और Comment से साफ है कि यह परेशानी किसी एक राशन कार्ड धारी की नहीं है, बल्कि बिहार के उन हज़ारों लाभुकों की है जिनका राशन कार्ड हाल ही में स्वीकृत हुआ है।
जिनका आवेदन पेंडिंग (Under Process) है, उनका क्या होगा?
कई लोग इस चिंता में हैं कि नया पोर्टल (Smart PDS 2.0) आने के बाद उनका पुराना आवेदन रिजेक्ट या कैंसिल तो नहीं हो जाएगा?
- चिंता की कोई बात नहीं है: आपका पुराना आवेदन बिल्कुल सुरक्षित है। जैसे ही RC ऑनलाइन पोर्टल को नए स्मार्ट पीडीएस 2.0 (Smart PDS 2.0) पोर्टल के साथ पूरी तरह Merge कर दिया जाएगा, आपका राशन कार्ड का पेंडिंग आवेदन नए पोर्टल (Bihar Smart PDS 2.0) पर दिखने लगेगा।
- दोबारा अप्लाई न करें: अभी नया पोर्टल (Bihar Smart PDS 2.0) पूरी तरह चालू नहीं हुआ है, इसलिए अभी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। जैसे ही माइग्रेशन का काम पूरा होगा, अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच कर उसे आगे प्रोसेस में बढ़ा दिया जाएगा।
एक नज़र में समझें पूरी स्थिति (Quick Overview)
| आपकी वर्तमान स्थिति (Status) | मुख्य कारण (Reason) | अब आपको क्या करना है? (Solution) |
| Status: Generated by SDO (पर राशन नहीं मिल रहा) | डेटा अभी Smart PDS पोर्टल पर माइग्रेट नहीं हुआ है। | थोड़ा इंतजार करें और ‘Mera Ration’ App पर चेक करते रहें। |
| Status: Under Process (पेंडिंग है) | पोर्टल के एकीकरण (Integration) का काम चल रहा है। | दोबारा फॉर्म न भरें, डेटा मर्ज होने का वेट करें। |
| Login Error / Site Not Working | पुराने RC Online पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। | विभाग से नया आधिकारिक अपडेट आने का इंतजार करें। |
अब आपको आगे क्या करना चाहिए? (My Smart Advice)
चूंकि अभी कोई भी नया ऑनलाइन काम या स्टेटस चेक नहीं हो पा रहा है, इसलिए आपको बस ये दो काम करने हैं:
- ‘Mera Ration’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें – गूगल प्ले स्टोर से भारत सरकार का ऑफिशियल एप Mera Ration एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसमें ‘Aadhar Seeding’ वाले ऑप्शन पर जाकर अपना आधार नंबर डालें। अगर आपका राशन कार्ड सर्वर पर एक्टिव हो गया होगा, तो वहां आपको आपका नया राशन कार्ड नंबर दिख जाएगा।
- धैर्य रखें और अफवाहों से बचें – किसी भी साइबर कैफे या दलाल के चक्कर में आकर दोबारा पैसे न फंसाएं। अभी बिहार का कोई भी अधिकारी या राशन डीलर इसमें आपकी मदद नहीं कर पाएगा जब तक कि वेबसाइट का काम पूरा तरह नहीं हो जाता और अच्छे से पूरी तरह काम नहीं करता है।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)
| कार्य (Action) | लिंक (Link) |
| Official Food Department Bihar Website | यहाँ क्लिक करें |
| Bihar Smart PDS 2.0 Online Portal | यहाँ क्लिक करें |
| Download Mera Ration App (Google Play) | यहाँ क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. आरसी ऑनलाइन पोर्टल दोबारा कब से पूरी तरह शुरू होगा?
Ans: विभाग की तरफ से अभी कोई फिक्स तारीख नहीं आई है, लेकिन स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) के एकीकरण का काम आखिरी चरण में है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में पोर्टल सामान्य रूप से काम करने लगेगा।
Q2. मेरा कार्ड जेनरेट हो गया है, क्या मैं डीलर से जबरदस्ती राशन मांग सकता हूँ?
Ans: नहीं, जब तक डीलर की e-POS मशीन में आपके परिवार का विवरण और आधार नंबर शो नहीं करेगा, तब तक डीलर चाहकर भी आपको सरकारी अनाज नहीं दे पाएगा। इसके लिए डेटा का ऑनलाइन एक्टिव होना ज़रूरी है।
Q3. क्या नए पोर्टल पर हमें फिर से नया आवेदन देना होगा?
Ans: नहीं, जिन्होंने पहले से आवेदन कर दिया है, उनका डेटा ऑटोमेटिक नए पोर्टल पर ट्रांसफर (Migrate) कर दिया जाएगा। आपको दोबारा पैसे खर्च करके फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Q4. मुझे अपना नया राशन कार्ड नंबर कैसे पता चलेगा?
Ans: जैसे ही माइग्रेशन का काम पूरा होगा, आप ‘Mera Ration’ ऐप में अपना आधार नंबर डालकर अपना नया राशन कार्ड नंबर घर बैठे निकाल पाएंगे।
तो दोस्तों, यह था बिहार राशन कार्ड और नए स्मार्ट पीडीएस पोर्टल को लेकर बिल्कुल सटीक और आसान अपडेट। उम्मीद है कि आपके इस दोस्त द्वारा दी गई जानकारी से आपके मन की उलझन दूर हो गई होगी।
जैसे ही बिहार सरकार या खाद्य विभाग द्वारा इस संबंध में कोई नया आदेश या लिंक जारी किया जाएगा, मैं सबसे पहले आपको SmartPDS.in पर पोस्ट के माध्यम से बता दूंगा। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो नीचे Comment Box में बेझिझक पूछें, मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा। इस जानकारी को अपने बिहार के दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वॉट्सऐप पर ज़रूर शेयर करें ताकि वे भी परेशान न हों।
ऐसी ही सच्ची और काम की खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करते रहें। अपना ख्याल रखें, धन्यवाद!