ЁЯМЯ Smart PDS Bihar: рд░рд╛рд╢рди рдХрд╛рд░реНрдб рд╕реЗ рдХрд┐рд╕реА рднреА рд╕рджрд╕реНрдп рдХрд╛ рдирд╛рдо рдХреИрд╕реЗ рд╣рдЯрд╛рдПрдБ? рдШрд░ рдмреИрдареЗ рд╕реАрдЦреЗрдВ рдкреВрд░рд╛ рдкреНрд░реЛрд╕реЗрд╕

Ration Card Name Delete : हेल्लो दोस्तों! आपका स्वागत है आपके अपने भरोसेमंद प्लेटफॉर्म SmartPDS.in पर। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और आपका राशन कार्ड बना हुआ है, तो आज के इस पोस्ट की जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

दोस्तों, कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने राशन कार्ड में से परिवार के किसी भी सदस्य का नाम हटाना (Delete) पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि किसी मेंबर की नयी शादी हो जाना या उनका दूसरे जगह घर बनाकर चले जाना, या कोई और निजी वजह।

Ration Card Name Delete

अब खुशखबरी की बात यह है कि बिहार सरकार ने नए Smart PDS Portal 2.0 के माध्यम से यह काम बहुत आसान और सारा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है। अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने या किसी भी दलाल के पीछे भागने की ज़रूरत नहीं है, आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके नाम हटवा सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में बिल्कुल आसान भाषा में समझायेंगे कि नए पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड से किसी परिवार के मेंबर या सदस्य का नाम डिलीट करने अथवा हटाने का Step-by-Step पूरा प्रोसेस क्या है।

Bihar Ration Card Member Delete 2026: Quick Overview

पोर्टल का नाम Smart PDS Portal (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार)
सुविधा राशन कार्ड से परिवार का किसी सदस्य का नाम हटाना (Delete Member)
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Online)
ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड, सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट (शादी का कार्ड आदि)
वर्तमान स्थिति पोर्टल लाइव है, लेकिन लॉगिन में तकनीकी समस्या (कुछ समय बाद ट्राई करें)
आधिकारिक वेबसाइट Smart PDS Bihar

स्मार्ट PDS पोर्टल से नाम डिलीट करने का पूरा प्रोसेस (Step-by-Step Guide)

दोस्तों, अभी यह Smart PDS 2.0 नया पोर्टल लॉन्च ही हुआ है, इसलिए इसमें मोबाइल नंबर लिंक न होने जैसी कुछ तकनीकी दिक़्क़तें आ रही हैं। लेकिन कुछ दिनों में जब यह पोर्टल सही से पूरी तरह काम करने लगेगा, तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड से नाम हटा सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक स्मार्ट PDS पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले आपको बिहार सरकार के Smart PDS Portal के होमपेज पर जाना होगा। इसका डायरेक्ट लिंक मैंने नीचे “Important Links” में दे दिया है।

स्टेप 2: आप “Citizen Login” विकल्प को चुनें

होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। आपको सबसे पहले वाले “Citizen Login” पर क्लिक करना है।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

स्टेप 3: राशन कार्ड नंबर और OTP से लॉगिन करें

अगले स्टेप में दो ऑप्शन दिखाई देगा। आपको दूसरे वाले आप्शन “Login via Ration Card Number with OTP” पर क्लिक करना है।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

  1. अपना Ration Card Number डालें।
  2. दिया गया Captcha Code भरना होगा।
  3. Login पर क्लिक करने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरकर लॉगिन कर करना है।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

स्टेप 4: अब आप “Delete Member” विकल्प चुनें

लॉगिन होने के बाद आपको डैशबोर्ड दिखाई देगा उसमे “RC Application” का एक ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट खुलेगा, जिसमें आपको “Delete Member” का विकल्प चुनना है।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

स्टेप 5: सदस्य का चयन करें और कारण बताएं

  • अब आपको आपके राशन कार्ड के सभी मेंबर के नाम दिखाई देगा। आपको जिस मेंबर का नाम हटाना है, उसके सामने Delete Member पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा। सबसे पहले Reason (कारण) चुनें कि नाम क्यों हटाना है (जैसे कि शादी हो गई है तो “Marriage” और अगर म्रत्यु हो गयी है तो “Death” चुनना होगा)।
  • Remark में लिखें कि आप नाम क्यों डिलीट कर रहे हैं।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

स्टेप 6: सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें

  • अब उस सदस्य से जुड़ा Supporting Document (जैसे शादी का कार्ड या कोई और प्रूफ) अपलोड करें। डॉक्यूमेंट का फॉर्मेट PDF, PNG या JPG ही होना चाहिए और साइज़ 5 MB से कम होना चाहिए।
  • सब कुछ भरने के बाद Save बटन पर क्लिक करें।

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

स्टेप 7: फाइनल सबमिट करें (Confirm & Submit)

  • आपके आवेदन का एक प्रीव्यू (Preview) दिखेगा। इसे एक बार ध्यान से चेक कर लें।
  • अगर सब कुछ सही है, तो “Submit Application” बटन पर क्लिक कर दें। लिखा आएगा “Application Saved Successfully”। बस, आपका काम हो गया!

Smart PDS 2.0 Portal Name Delete

Important Links for Bihar Smart PDS 2026

आपकी सुविधा के लिए सारे ज़रूरी डायरेक्ट लिंक्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

सेवा का नाम (Service Name) इम्पोर्टेंट लिंक (Important Links)
Smart PDS Portal Home Page यहाँ क्लिक करें (Click Here)
Citizen Login Page (Direct) यहाँ लॉगिन करें (Login Here)
राशन कार्ड मेंबर डिलीट यूजर मैनुअल PDF डाउनलोड करें (Download PDF)

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

सवाल 1: क्या मैं मोबाइल से राशन कार्ड मेंबर का नाम डिलीट कर सकता हूँ?

जवाब: हाँ, तुम अपने मोबाइल के ब्राउज़र में स्मार्ट पीडीएस पोर्टल खोलकर इसी प्रोसेस को फॉलो करके नाम डिलीट करने के लिए अप्लाई कर सकते हो।

सवाल 2: क्या नाम डिलीट करने के लिए कोई चार्ज लगता है?

जवाब: नहीं, यह पूरी तरह ऑनलाइन और फ्री सर्विस है। सरकार की तरफ से इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता।

सवाल 3: पोर्टल पर “मोबाइल नंबर लिंक नहीं है” का एरर आ रहा है, क्या करें?

जवाब: जैसा कि मैंने बताया, यह पोर्टल अभी बिल्कुल नया है और इसमें कुछ तकनीकी काम चल रहा है। तुम कुछ दिनों बाद फिर से ट्राई करो, यह दिक़्क़त ठीक हो जाएगी।

दोस्तों, उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत हेल्पफुल रही होगी। अब आपको राशन कार्ड में से नाम हटवाने के लिए ब्लॉक या किसी दुकान पर पैसे देने की ज़रूरत नहीं है। अभी Smart PDS Portal 2.0 पूरी तरह काम नहीं कर रहा है, जब यह नया पोर्टल पूरी तरह काम करने लगे, तो तुम खुद ही यह काम कर सकते हो। अगर आपको आवेदन करते समय कोई भी दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे Comment Box में अपने इस भाई से पूछ सकते हो, मैं आपको तुरंत रिप्लाई दूंगा। जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप में Share ज़रूर करना। राशन कार्ड और Smart PDS से जुड़ी ऐसी ही सच्ची और सटीक खबरों के लिए SmartPDS.in पर आते रहें। धन्यवाद! जय हिंद, वंदे मातरम! 👍🌾

Leave a Comment