झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े : हेल्लो दोस्तों! स्वागत है आपका आपके अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म SmartPDS.in पर। जहाँ हम राशन कार्ड के Updates को हर दिन लाते है, अगर आप झारखंड के रहने वाले हैं और आपके परिवार में किसी की नई शादी हुई है या घर में कोई छोटा बच्चा का जन्म हुआ है जिसका नाम आप राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ज़्यादा लाभदायक है।

दोस्त, कई बार नाम न जुड़े होने के कारण परिवार के उस नए सदस्य के हिस्से का अनाज हमें नहीं मिल पाता है। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की या किसी दुकान या किसी कार्यालय के चक्कर काटने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। सरकार ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने (Ration card member add online Jharkhand) का नया और बेहद आसान तरीका शुरू कर दिया है। आज मैं आपको सिखाऊंगा कि कैसे आप खुद अपने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके छूटे हुए व्यक्ति का नाम जोड़ सकते हैं, ताकि अगले महीने से ही आपको उस नए सदस्य का भी राशन मिलना शुरू हो जाए।
बिना किसी देरी के चलिए बिल्कुल आसान भाषा में इस पूरे प्रोसेस को समझते हैं!
Jharkhand Ration Card Member Add Online: Quick Overview
| पोर्टल का नाम | राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (JSFSS – झारखंड सरकार) |
| सुविधा | राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ना (RCMS Add Member) |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मुखिया का विवरण |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online Mode) + ब्लॉक वेरिफिकेशन |
| आधिकारिक वेबसाइट | aahar.jharkhand.gov.in |
नाम जोड़ने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Document List)
राशन कार्ड में नए सदस्य के नाम जोरने के लिए फॉर्म भरने बैठने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की फोटो खींचकर या स्कैन करके अपने मोबाइल में रख लें:
- नए सदस्य का आधार कार्ड: जिसका नाम जोड़ना है, उसका आधार कार्ड अनिवार्य है।
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी: इसे आपको RCMS Jharkhand पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- बैंक खाता पासबुक: यदि आप नए सदस्य का बैंक विवरण देना चाहते हैं, तो पासबुक के पहले पेज की साफ फोटो।
- राशन कार्ड विवरण: आपके पास पुराना राशन कार्ड नंबर होना चाहिए।
- मुखिया का आधार कार्ड: परिवार की महिला मुखिया के आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक लॉगिन के समय चाहिए होंगे।
झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें? (Step-by-Step Online Process)
मेरे भाई, अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नाम जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को आराम से फॉलो करो:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome खोलें और वहाँ “PDS Jharkhand” लिखकर सर्च करें।
- सर्च करने पर जो सबसे पहला लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। आपके सामने राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
स्टेप 2: कार्डधारी लॉगिन (Cardholder Login) पर क्लिक करें
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक लाल रंग का बटन दिखेगा, जिस पर “कार्डधारक लॉगिन” लिखा होगा। आपको सिंपली उस पर क्लिक करना है।
- अब लॉगिन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें और मुख्य Login वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
लॉगिन पेज पर आपको तीन चीजें भरनी होंगी:
- Ration Card Number: अपना राशन कार्ड नंबर डालें।
- Card Type: चुनें कि आपका कार्ड कौन सा है (लाल, पीला, सफेद या हरा कार्ड)।
- Password (मुखिया का आधार): यहाँ आपको अपने राशन कार्ड के मुखिया (Head of Family) के आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक डालने हैं।
- स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें और Login पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन करें
- लॉगिन पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
- उस ओटीपी को बॉक्स में भरें और Submit बटन पर क्लिक करें। अब आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।
स्टेप 5: “परिवार का सदस्य का नाम जोड़ना” विकल्प चुनें
- डैशबोर्ड पर आपको राशन कार्ड से जुड़े कई काम दिखेंगे (जैसे डीलर बदलना, मोबाइल नंबर बदलना आदि)।
- आपको सबसे पहले वाले विकल्प “परिवार का सदस्य का नाम जोड़ना” (Add Member) पर क्लिक करना है।
स्टेप 6: मौजूदा सदस्य को वेरीफाई करें
- सुरक्षा के लिए, आपको पहले से मौजूद परिवार के किसी एक सदस्य का नाम चुनना होगा और उसका पूरा आधार नंबर डालकर Verify बटन पर क्लिक करना होगा। वेरीफाई होते ही नया फॉर्म खुल जाएगा।
स्टेप 7: नए सदस्य की जानकारी भरें (Fill New Member Details)
अब आपको नए सदस्य की सभी डिटेल्स बहुत ध्यान से भरनी हैं:
- नाम (Name): सबसे पहले इंग्लिश में नाम टाइप करें, बगल वाले बॉक्स में क्लिक करते ही वह हिंदी में खुद आ जाएगा (अगर न आए तो खुद से हिंदी में सही-सही टाइप कर दें)।
- पिता/पति का नाम: इंग्लिश और हिंदी दोनों में भरें।
- अन्य जानकारी: जेंडर (लिंग), जन्मतिथि (Date of Birth), और मुखिया से उसका क्या संबंध (Relation) है, वह चुनें।
- मोबाइल नंबर: अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- विकलांगता और वैवाहिक स्थिति: यदि विकलांग नहीं हैं तो ‘No’ चुनें, और यदि शादी नहीं हुई है तो ‘Unmarried’ चुनें।
- आधार नंबर और फोटो: नए सदस्य का आधार नंबर भरें और Choose File पर क्लिक करके उनके आधार कार्ड की फोटो अपलोड कर दें।
स्टेप 8: बैंक डिटेल्स भरें और रिक्वेस्ट सेंड करें
- यदि आप बैंक अकाउंट की जानकारी देना चाहते हैं, तो Yes पर क्लिक करें।
- अपने बैंक का IFSC Code डालें, बैंक का नाम और ब्रांच (लोकेशन) चुनें।
- अपना अकाउंट नंबर भरें और बैंक पासबुक के पहले पन्ने की फोटो अपलोड कर दें।
- सब कुछ सही से जांचने के बाद नीचे दिए गए घोषणा बॉक्स पर टिक करें और Send Request वाले बटन पर क्लिक कर दें।
⚠️ सबसे ज़रूरी काम: ऑनलाइन करने के बाद यह नहीं किया तो नाम नहीं जुड़ेगा!
दोस्तों, जैसे ही आप Send Request पर क्लिक करेंगे, आपकी स्क्रीन पर एक एकनॉलेजमेंट स्लिप (Receipt/पुख्ता पर्ची) जनरेट हो जाएगी।
- सबसे पहले इस स्लिप को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट (निकलवाकर) अपने पास रख लें।
- अब इस स्लिप के साथ नए सदस्य का आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अटैच करें।
- इस पूरे फॉर्म को लेकर आपको अपने ब्लॉक (प्रखंड कार्यालय) जाना होगा और वहाँ के BSO (Block Supply Officer / आपूर्ति अधिकारी) के पास जमा करना होगा।
जब आप यह पेपर अधिकारी (BSO) को दे देंगे, तो वह आपके फॉर्म की जांच करके 1 महीने के अंदर आपके राशन कार्ड में नया नाम ऑनलाइन अप्रूव (जोड़) कर देगा। इसके बाद आने वाले अगले महीने से आपको नए सदस्य का राशन मिलने लगेगा।
Important Links for Jharkhand PDS Portal
आपकी मदद के लिए सारे ज़रूरी डायरेक्ट लिंक्स मैंने नीचे टेबल में दे दिए हैं:
| सेवा का नाम (Service Name) | इम्पोर्टेंट लिंक (Important Links) |
| Jharkhand PDS Official Website | यहाँ क्लिक करें (Click Here) |
| Cardholder Login Direct Link | यहाँ लॉगिन करें (Login Here) |
अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
सवाल 1: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नाम जुड़ने में कितना समय लगता है?
जवाब: जब आप ऑनलाइन स्लिप को अपने ब्लॉक के BSO अधिकारी के पास जमा कर देते हैं, तो वेरिफिकेशन के बाद आमतौर पर 1 महीने के भीतर नाम जोड़ दिया जाता है।
सवाल 2: लॉगिन करते समय पासवर्ड में क्या डालना होता है?
जवाब: लॉगिन करते समय आपका पासवर्ड आपके राशन कार्ड की महिला मुखिया (Head of Family) के आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक होते हैं।
सवाल 3: क्या छोटे बच्चों का नाम जोड़ने के लिए भी आधार कार्ड ज़रूरी है?
जवाब: हाँ, झारखंड राशन कार्ड पोर्टल पर नाम जोड़ने के लिए आधार नंबर और आधार की कॉपी अपलोड करना पूरी तरह अनिवार्य है।
सवाल 4: क्या नाम जोड़ने की यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है?
जवाब: हाँ, आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजने का कोई चार्ज नहीं लगता है, यह बिल्कुल फ्री है।
तो मेरे प्यारे दोस्तों, यह था झारखंड राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का एकदम नया और सबसे आसान तरीका। उम्मीद है कि अब आप बिना किसी गलती के खुद अपने मोबाइल से यह काम कर पाएंगे।
अगर आपको फॉर्म भरते समय या ओटीपी (OTP) आने में कोई भी दिक्कत आ रही है, तो नीचे Comment Box में अपने इस भाई से पूछ सकते हैं, मैं आपको तुरंत लाइव रिप्लाई दूंगा। अगर आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ व्हाट्सएप पर Share करना बिल्कुल न भूलें। PDS और राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी ही सच्ची और सटीक जानकारियों के लिए SmartPDS.in पर आते रहें। धन्यवाद! जय हिन्द, वंदे मातरम! 🌾👍