Bihar Ration Card Home Delivery: अब राशन की दुकान जाने की टेंशन खत्म, सीधे घर आएगा अनाज!

नमस्ते दोस्तों! आपके अपने ब्लॉग SmartPDS.in पर एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और आपके पास राशन कार्ड है, तो बिहार सरकार का खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Food and Consumer Protection Department) आपके लिए एक बहुत ही शानदार खुशखबरी लेकर आया है।

अक्सर हमारे घरों में जो बहुत बुजुर्ग दादा-दादी या नाना-नानी होते हैं, उन्हें राशन की दुकान (PDS Shop) तक जाने में और लंबी लाइनों में खड़े होने में बहुत परेशानी होती है। कई बार ऐसा होता है की सेहत खराब रहने के कारण से उनका किसी महीने का राशन भी छूट जाता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा! बिहार सरकार ने एक नया नियम बनाया है जिसके तहत अब राशन डीलर खुद अनाज लेकर आपके घर आएगा।

Bihar Ration Card Home Delivery

आज आपका यह डिजिटल दोस्त आपको बिल्कुल आसान और आम भाषा में समझाएगा कि Bihar Ration Card Home Delivery Scheme क्या है, इसका फायदा किन परिवारों को मिलेगा और यह व्यवस्था कैसे काम करेगी। तो चलिए, सब कुछ विस्तार से जानते हैं!

क्या है बिहार राशन कार्ड होम डिलीवरी योजना? (Bihar Ration Card Home Delivery Scheme)

दोस्तों, बिहार सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह तय किया है कि बिहार राज्य के जिन राशन कार्ड धारक के परिवारों में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र (80+ Age) के बुजुर्ग हैं, उनके घर तक राशन पहुँचाने की ज़िम्मेदारी अब राशन डीलर की होगी।

इसके लिए विभाग ने एक SOP (Standard Operating Procedure) यानी मानक संचालन प्रणाली तैयार कर ली है। अब बुजुर्गों को Free Ration Yojna का राशन लाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि राशन डीलर (Ration Dealer) खुद उनके दरवाज़े पर आकर फ्री राशन की पैकेट डिलीवर करेगा।

यह होम डिलीवरी व्यवस्था कैसे काम करेगी?

बिहार सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाने के लिए कुछ नियम तय किए हैं:

  • फ्री राशन का पैकेट: आपके हिस्से का जो भी गेहूं और चावल बनता है, उसका बकायदा एक सुरक्षित पैकेट तैयार किया जाएगा।
  • डीलर आएगा आपके द्वार:  राशन डीलर उस पैकेट को लेकर आपके घर पहुँचेगा।
  • घर पर ही लगेगा अंगूठा: अनाज देने के बाद, राशन डीलर अपने साथ पॉस (PoS) मशीन लाएगा और घर पर ही लाभुक के अंगूठे का निशान (Biometric Authentication) लेगा।
  • डीलरों को मिलेगा फायदा: डीलर यह काम बिना किसी आनाकानी के करें, इसके लिए बिहार सरकार उन्हें होने वाले अतिरिक्त खर्च के साथ अलग से प्रोत्साहन राशि (Incentive) भी देगी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन जिलों में शुरुआत

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि यह योजना अभी पूरे बिहार में एक साथ लागू नहीं की जा रही है। इसे सबसे पहले Pilot Project के तहत में दो जगहों पर शुरू किया गया है:

  1. वैशाली जिला (हाजीपुर)
  2. पटना जिला (मसौढ़ी)

यहाँ के अनुमंडल अधिकारी (SDO) को राज्य सरकार द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं। इन दोनों जगहों पर ट्रायल सफल होने के बाद, इसे बहुत जल्द पूरे बिहार के सभी जिलों और गांवों में लागू कर दिया जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) और Smart PDS 2.0 का भी मिल रहा लाभ

इसके साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि बिहार में Smart PDS सिस्टम पूरी तरह से लाइव है। इसके ज़रिए आप राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने, सुधार करने या नाम हटाने जैसे काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

साथ ही, One Nation One Ration Card नियम के तहत अगर आपका राशन कार्ड बिहार का है और आप काम के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई या किसी दूसरे राज्य में रह रहे हैं, तो आप वहाँ भी केवल अपना बायोमेट्रिक देकर अपने हिस्से का फ्री राशन उठा सकते हैं।

Quick Overview: बिहार राशन कार्ड घर बैठे डिलीवरी योजना

मुख्य बिंदु (Key Points) विवरण (Details)
योजना का नाम Bihar Ration Card Home Delivery Scheme
पात्रता (Eligibility) जिन राशन कार्ड धारकों की उम्र 80 वर्ष से अधिक है
शुरुआती जिले (Pilot Project) वैशाली (हाजीपुर) और पटना (मसौढ़ी)
अनाज की कीमत पूरी तरह से फ्री (Free Ration)
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन राशन डीलर घर आकर पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाएगा

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

बिहार खाद्य विभाग की आधिकारिक गतिविधियों और राशन कार्ड मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे दिए गए हैं:

उपयोगी लिंक (Useful Links) लिंक बटन (Link Click)
Official Bihar Food Portal EPOS Bihar
Smart PDS Online Apply Ration Card Portal
Our Home Page SmartPDS.in

तो मेरे प्यारे दोस्तों, बिहार सरकार का यह कदम बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा के लिए वाकई काबिलेतारीफ है। इससे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी और ज़रूरतमंदों को सही समय पर अनाज मिल सकेगा। जैसे ही यह योजना आपके जिले में शुरू होगी, आपके इस ब्लॉग पर सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी।

अगर आपको आपके इस दोस्त की यह जानकारी अच्छी और मददगार लगी हो, तो इसे अपने बिहार के सभी ग्रुप्स और दोस्तों के साथ Share ज़रूर करें ताकि हर कोई इस योजना के बारे में जान सके। नीचे Comment करके बताएं कि क्या आपके घर में भी कोई 80+ उम्र के बुजुर्ग हैं? ऐसी ही सच्ची और सटीक जानकारियों के लिए SmartPDS.in से जुड़े रहें।

जय हिन्द, वंदे मातरम!

बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q 1: बिहार में राशन की होम डिलीवरी का लाभ किसे मिलेगा? Ans: इस योजना का लाभ उन राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा जिनमें मुख्य लाभार्थी या सदस्य की उम्र 80 वर्ष से अधिक (80+ Age) है।

Q 2: क्या राशन घर पर देने के लिए डीलर कोई एक्स्ट्रा पैसे लेगा? Ans: बिल्कुल नहीं! राशन पूरी तरह से फ्री मिलेगा। डीलर के आने-जाने का जो भी खर्च होगा, वह सरकार उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में खुद देगी।

Q 3: क्या घर पर राशन मिलने के बाद भी अंगूठा लगाना पड़ेगा? Ans: हाँ, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राशन डीलर आपके घर पर ही मशीन लाएगा और अनाज देने के बाद लाभार्थी के अंगूठे का निशान (Biometric) लेगा।

Q 4: यह होम डिलीवरी सेवा मेरे जिले में कब तक शुरू होगी? Ans: अभी इसे पटना और वैशाली जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। यहाँ का ट्रायल सफल होते ही इसे जल्द ही पूरे बिहार में लागू कर दिया जाएगा।

Leave a Comment