Bihar Smart PDS Ration Card Online Apply 2026: नए पोर्टल से राशन कार्ड अप्लाई, नाम जोड़ना और सुधारना शुरू? जानें पूरी सच्चाई

Bihar Smart PDS Ration Card Online Apply 2026: बिहार सरकार ने नया राशन कार्ड (New Ration Card Bihar) की नई प्रक्रिया को बहुत ही आसान और डिजिटल बनाने के लिए एक नया पोर्टल Bihar Smart PDS 2.0 अथवा BR Smart PDS 2.0 लॉन्च किया है, जिसे Smart PDS 2.0 (स्मार्ट पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 2.0) के नाम से जाना जायेगा । इस नए पोर्टल के आने के बाद से बिहार के लोगों में काफी उत्साह है।

Bihar Smart PDS Ration Card Online Apply 2026

बहुत से लोग नया राशन कार्ड बनाने (Apply New Ration Card), परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने (Add or Modified and Correction in Ration Card), नाम हटाने (Delete Member in Ration Card), या राशन कार्ड में सुधार (Correction/Modification in Ration Card) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। अगर आप भी इस नए पोर्टल Bihar Smart PDS 2.0 के बारे में बिल्कुल सही और सटीक जानकारी चाहते हैं, तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। यहाँ आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी मिलेगी कि यह पोर्टल कैसे काम करता है और अभी इसका क्या स्टेटस है।

बिहार स्मार्ट PDS पोर्टल 2.0 (Bihar Smart PDS Portal 2.0) क्या है?

बिहार स्मार्ट PDS पोर्टल केंद्र सरकार के नियमों के तहत NIC (NIC – National Informatics Centre) द्वारा तैयार किया गया एक एडवांस पोर्टल है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड सिस्टम में पूरी तरह पारदर्शिता (Transparency) लाना और आम जनता को घर बैठे राशन कार्ड का डिजिटल सुविधाएं देना है।

कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि यह वेबसाइट किसी दूसरे राज्य (जैसे जम्मू-कश्मीर) की है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस पोर्टल पर Government of Bihar और बिहार सरकार का ऑफिशियल लोगो (Logo) साफ-साफ देखा जा सकता है। यह पूरी तरह से बिहार के नागरिकों के लिए ही बनाया गया है।

Bihar Smart PDS Ration Card Online Apply 2026

स्मार्ट PDS पोर्टल (BR Smart PDS Portal) पर मिलने वाली सुविधाएं

इस नए Smart PDS 2.0 पोर्टल के Citizen Login (नागरिक लॉगिन) सेक्शन में जाने के बाद आपको कई तरह के जरूरी फीचर्स देखने को मिलेंगे। पोर्टल के यूजर मैनुअल (User Manual) के मुताबिक, आप इस एक ही जगह से नीचे दिए गए सभी काम ऑनलाइन कर सकेंगे:

  • New Ration Card Application: नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन।
  • Add Member (RCMS Add): परिवार के नए सदस्यों या बच्चों का नाम जोड़ने की सुविधा।
  • Delete Member (RCMS Delete): किसी सदस्य की मृत्यु होने पर या किसी अन्य कारण से नाम हटाना।
  • Ration Card Modification: नाम, उम्र या पते में किसी भी तरह का सुधार (Correction) करना।
  • Surrender Ration Card: अगर आप राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं, तो उसे सरेंडर करना।
  • Transfer Ration Card: राशन कार्ड को एक जगह से दूसरी जगह या एक डीलर से दूसरे डीलर के पास ट्रांसफर करना।

Smart PDS Bihar Portal Overview

पोर्टल का नाम Smart PDS 2.0 (Smart Public Distribution System 2.0)
राज्य बिहार (Bihar)
विभाग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार
लाभार्थी बिहार के सभी नागरिक
मुख्य सेवाएं New Apply, Member Add, Delete, Modification & Surrender
ऑफिशियल वेबसाइट Smart PDS Official Link (जल्द ही अपडेट होगा)
वर्तमान स्थिति (Status) पोर्टल लॉन्च / लॉगिन में परेशानी (OTP Technical Error)

Bihar स्मार्ट PDS पोर्टल (BR Smart PDS Portal 2.0) पर लॉगिन कैसे करें?

नए Smart PDS 2.0 पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सरकार ने दो सबसे आसान तरीके दिए हैं:

  1. आधार कार्ड से लॉगिन: अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है और आप नया राशन कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप अपने आधार नंबर (Aadhar Number) के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
  2. राशन कार्ड से लॉगिन: अगर आपके पास पहले से राशन कार्ड मौजूद है और आप उसमें कोई सुधार या नाम जोड़ना/हटाना चाहते हैं, तो आप डायरेक्ट राशन कार्ड नंबर (Ration Card Number) से लॉगिन कर सकते हैं।

जरूरी बात (Important Note): लॉगिन करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना ओटीपी (OTP Verification) के लॉगिन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती।

अभी Smart PDS Portal पर क्या दिक्कत आ रही है: OTP बटन डिसेबल क्यों हो रहा है?

बहुत से लोग पोर्टल पर जाकर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका लॉगिन नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण एक टेक्निकल खराबी (Server Error) है।

जब आप पोर्टल पर अपना आधार नंबर डालते हैं और कैप्चा (Captcha) भरकर सबमिट करते हैं, तो OTP भेजने वाला बटन अपने आप डिसेबल (बंद) हो जाता है, जिसके कारण मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा है।

इसका समाधान क्या है?

यह वेबसाइट (Smart PDS 2.0) अभी बिल्कुल नई है और इसके बैकएंड (Backend) पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसीलिए अभी इस पोर्टल से लाइव आवेदन या सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही एनआईसी (NIC) इस टेक्निकल Error को ठीक कर देगा, लॉगिन प्रोसेस अच्छे से काम करने लगेगी।

Bihar Smart PDS Important Links Table

सेवा का नाम इम्पोर्टेंट लिंक (Important Links)
Smart PDS Official Website यहाँ क्लिक करें
Citizen Login Link यहाँ क्लिक करें
Download User Manual PDF यहाँ क्लिक करें

बिहार स्मार्ट PDS 2.0 (BR Smart PDS 2.0) पोर्टल बिहार के लोगों के लिए एक बेहतरीन कदम है, जहाँ एक ही पोर्टल से राशन कार्ड नया अप्लाई करने से लेकर नाम जोड़ने और हटाने तक के सारे काम एक ही जगह किए जा सकेंगे। हालांकि, अभी पोर्टल पर टेक्निकल Error (OTP Disable Issue) चल रहा है, Bihar Smart PDS Portal 15-16 जून तक पूरी तरह Live होगा, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। जैसे ही यह वेबसाइट पूरी तरह लाइव और एक्टिव हो जाएगी, हम आपको इसी ब्लॉग (SmartPDS.in) पर स्टेप-बाय-स्टेप आर्टिकल के जरिए आवेदन करने का पूरा तरीका बताएंगे। रेगुलर अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल 1. बिहार स्मार्ट पीडीएस पोर्टल (Bihar Smart PDS Portal 2.0) पर लॉगिन क्यों नहीं हो रहा है?

जवाब: पोर्टल अभी नया है और इस पर टेक्निकल काम चल रहा है। कैप्चा डालने के बाद OTP बटन डिसेबल हो जाता है। सर्वर ठीक होते ही लॉगिन शुरू हो जाएगा।

सवाल 2. क्या स्मार्ट पीडीएस पोर्टल (Smart PDS Portal) से नया राशन कार्ड अप्लाई किया जा सकता है?

जवाब: हाँ, इस Smart PDS 2.0 पोर्टल के ‘Citizen Login’ सेक्शन में जाकर आप नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए सर्वर का पूरी तरह एक्टिव होना जरूरी है।

सवाल 3. क्या बिना आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के आवेदन हो सकता है?

जवाब: नहीं, इस Smart PDS 2.0 पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी है, इसीलिए आपके आधार कार्ड में एक्टिव मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।

सवाल 4. क्या इस पोर्टल से राशन कार्ड में नाम काटा या जोड़ा जा सकता है?

जवाब: हाँ, Smart PDS 2.0 ऑफिशियल यूजर मैनुअल के मुताबिक इसमें RCMS Add (नाम जोड़ना) और RCMS Delete (नाम हटाना) दोनों की सुविधा दी गई है।

Leave a Comment